Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डॉक्टर्स डे पर महिला शक्ति ने पूर्व अध्यक्षाओं को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे पर महिला शक्ति ने पूर्व अध्यक्षाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन और पूर्व अध्यक्षा के सम्मान मे महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सोनाली बॉदिल, डॉ रुचि जिंदल का सम्मान किया गया। साथ ही एक महिला की आर्थिक सहायता की गई।
अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि आज डाक्टर दे के उपलक्ष्य में एक महिला की आर्थिक सहायता की गई। महिला के पति को ब्रेन कैंसर है। उसकी चार बेटियाँ है। उनकी पढ़ाई के लिये फीस एवं कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए आर्थिक सहायता दी गई। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि महिला शक्ति को कार्य करते हुए 23 वर्ष हो गए हैं और फिरोजाबाद में महिला शक्ति की एक अलग ही पहचान है। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया की यह सब हमारी पूर्व अध्यक्ष के मार्गदर्शन और संगठन की वजह से हो पाया है, उन्हीं के सम्मान में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सौम्या चौहान, शालू नरूला, रेनू अरोड़ा, मंजु सिंह, डिम्पल गुप्ता, नीता गुप्ता, रेखा यादव, उषा, विष्णुकान्त, वर्तिका, अनु सभी पूर्व अध्यक्षायों का तिलक लगाकर, फूल देकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद ग्रुप में हाउस जी खेली गई। कार्यक्रम सीमा, दीप, रुचि, गुंजन, ममता, नीतू, गौरी, ऋचा, अंजू आदि उपस्थित रही।