Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की 450 भर्ती तिथियाँ नियत

सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की 450 भर्ती तिथियाँ नियत

कानपुर देहात । मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने सभी वि0 सं0 अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी0 डी0 एक्स0 सिक्योरिटी इण्डिया लि0 नोयडा एवं स्किल इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक 15.07.2023 से 26.07.2023 तक जिले के समस्त 10 वि0 खं0 में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें 450 पद के लिए भर्ती होना है। चयनित अभ्यार्थियों को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोएडा स्थित परी चौक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश के बड़े औद्यौगिक क्षेत्रों में पद स्थापित किया जायेगा।
जी0 डी0 एक्स0 सिक्योरिटी इण्डिया लि0 नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि0 खं0 कार्यालय पर 10ः30 बजे से 03ः30 बजे तक अलग-अगल भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 15.07.2023 को वि0 ख0 राजपुर, दिनांक- 17.06. 2023 वि0 खं0 सरवनखेड़ा, दिनांक- 18.07.2023 वि0 खं0 डेरापुर, दिनांक- 19.07.2023 वि0 सं0 अमरौधा, दिनांक- 20. 07.2023 वि0 खं0 अकबरपुर, दिनांक 21.07.2023 वि0 खं0 सन्दलपुर, दिनांक 22.07.2023 वि0 खं0 मैथा दिनांक 24. 07.2023 वि0 खं0 झींझक दिनांक 25.07.2023 वि0 खं0 रसूलाबाद दिनांक 26.07.2023 वि0 खं0 मलासा में आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी जो न्यूनतम 10वी0 पास ऊँचाई – 168 सेमी0 उम्र 18 से 45 वर्ष वजन 52 से 96 कि0 ग्रा0 के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि0 खं0 स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ 12,000/-रू0 से 15,000/-रू0 के मासिक मानदेय के साथ पी0 एफ0 ग्रेच्युटी, ईएसआई द्वारा मेडिकल सुविधा, सालान वेतन प्रमोशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9667989993, 8318020726, सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।