Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऐम्स को जाने वाले मार्ग पर 7.29 करोड़ की लागत से बनेगी फोर लेन सड़क: अदिति सिंह

ऐम्स को जाने वाले मार्ग पर 7.29 करोड़ की लागत से बनेगी फोर लेन सड़क: अदिति सिंह

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयास से सदर क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। बता दें कि सर्वाेदय नगर रेलवे क्रासिंग में अण्डरपास (7.69 करोड़), रामपुर बघैल में पुल (5.68 करोड़) और अब 4 लेन सड़क (7.29 करोड़) की सौगात यूपी सरकार से मिली है।
जनपद रायबरेली मुख्यालय से 5 कि0मी0 दूर स्थापित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मुंशीगंज जाने वाले मुख्य मार्ग के फोर लेन में चौड़ीकरण अैर सुदृढ़ीकरण का कार्य रू० 7.29 करोड़ से कराये जाने की स्वीकृति मिलने पर सदर की लोकप्रिय विधायक अदिति सिंह ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
विाधायक अदिति सिंह ने बताया कि उक्त सड़क काफी खराब एवं दयनीय स्थिति में है जिससे आये दिन मरीजों, तामीरदारों और स्थानीय नागरिकों को आने – जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि जनपद रायबरेली के रायबरेली – डलमऊ- फतेहपुर राज्य राजमार्ग-13ए पर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मुंशीगंज देश का प्रतिष्ठित अस्पताल है और वर्तमान समय में प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 2000-3000 हजार मरीज अच्छे इलाज हेतु अस्पताल पहुँचते हैं। सडक के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही साथ लगभग एक लाख से अधिक नागरिकों को आवागमन में इसका सीधा लाभ मिलेगा।