Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौरासी कोस ही नहीं, ब्रज में हर ओर परिक्रमा का जोर

चौरासी कोस ही नहीं, ब्रज में हर ओर परिक्रमा का जोर

⇒बरसाना की पहाडी पर गाड़ियों को किया गया प्रतिबंधित
मथुरा। अधिक मास में समूचा ब्रज भक्ति भाव से ओतप्रोत है। अधिक मास में ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा का महात्म्य माना जाता है। लेकिन इस समय ब्रज में हर ओर भक्तिभाव से लोग परिक्रमा करते देखे जा सकते हैं। ब्रज रज को मस्तक लगाने के लिए लोग दंडवती परिक्रमा भी कर रहे हैं। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के अलावा गांव गांव महिला पुरुष अपने गांव की परिक्रमा नियमित रूप से कर रहे हैं। गोवर्धन, बरसाना जैसे धार्मिक स्थलों पर भी परिक्रमार्थियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। हर कोई पाठ पूजा व धर्म कर्म से पुण्य कमाने में लगा है। बरसाना में श्री राधा रानी के दर्शन, परिक्रमा व दंडोती करने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे है। भीड के बढ़ते दबाव के आगे व्यवस्थाएं बौनी साबित हो रही हैं। बरसाना में परिक्रमा मार्ग में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की वजह से दंडवती परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है। कस्बे के मेन बजार, सुदामा चौक, थाना गली और यादव मोहल्ला, बड़ी परिक्रमा में वाहनों की वजह से छोटी बड़ी घटना प्रतिदिन देखने को मिल रही है। बरसाना नगर पंचायत से लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया है।