Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज ना कर समझौते के प्रयास में लगी पुलिस

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज ना कर समझौते के प्रयास में लगी पुलिस

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रार्थना पत्र का 24 घंटे के अंदर निस्तारण किए जाने का जहां सख्त आदेश दिया जा रहा है। वहीं पर जनपद कानपुर देहात की पुलिस द्वारा पीड़ितों को थाने के चक्कर लगवाने में महारत हासिल हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के बुधौली गांव का है। जहां पर छेड़छाड़ की पीड़ित महिला लगातार चार दिनों से सिकंदरा थाने के चक्कर लगाते लगाते थक चुकी है। मगर अभी तक महिला का मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।
थाना क्षेत्र के एक बुधौली गांव निवासी महिला ने बीते 27 जुलाई को सिकंदरा थाना में लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि जागे कटियार नाम का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसकी अश्लील हरकत का वीडियो पीड़िता की नाबालिक पुत्री द्वारा छुपकर बना लिया गया है। जिसपर कुछ ग्रामीणों द्वारा पीड़ित महिला पर लगातार समझौता कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी समझौते की आस में चार दिन बीतने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। थाना अध्यक्ष सिकंदरा अमरेंद्र बहादुर ने बताया कि मामले की बहुत गहनता से जांच की जा रही है। जिसमें समय अधिक लग रहा है।