Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पौधे लगाने और संरक्षण का लिया संकल्प

पौधे लगाने और संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर। डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से पर्यावरण बचाओं अभियान के तहत पौधे बांटे गए। यह कार्यक्रम संस्था के द्वारा संचालित मां गंगा कोचिंग सेंटर के बच्चों को फलदार आम का पौधा दिया गया। बच्चों ने घर के आसपास पौधे लगाने का संकल्प लिया और उसको बडा करने की भी ठानी। तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 51 पौधे बांटे गए। उन्होंने बच्चों को जिस प्रकार से मां बच्चों का पालन पोषण कर बडा करती है। उसी प्रकार हमें पौधों को भी देखरेख कर करना होगा। आसपास घूमघूम कर घरों में जाकर पौधे बांटे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित स्लोगन पर्यावरण को स्वच्छ बनायें, आओ पेड़ पौधे लगायें। बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ हरियाली। सबको होश में लाना है, पर्यावरण बचाना है। सबको देनी है ये शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा और कविता सुनाई। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान धर्मेंद्र, रमन, महक, मानसी, अमन आदि मौजूद रहे।