Wednesday, April 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ की संचालन कमेटी का हुआ गठन

अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ की संचालन कमेटी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। अशोक सिंघल वात्सल्य वाटिका ट्रस्ट कोटला की एक बैठक फिरोजाबाद वात्सल्य में आहूत की गई। बैठक में अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ के सफल सचालन हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रबंधक राकेश नवरंग को बनाया गया है।
कार्यक्रम का शुभारभ भारत माता, गुरूजी एवं अशोक सिंघल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक अग्रवाल ट्रस्ट अघ्यक्ष ने सभी ट्रस्टीगणों की उपस्थिति में कोटला अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ के सफल सचालन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रबंधक राकेश नवरंग के अलावा 21 सदस्यीय संचालन समिति की घोषणा की गई। बैठक में हनुमान प्रसाद गर्ग, अशोक अग्रवाल, संजय मिश्रा, रवि द्वारा एक-एक कमरे बनाने की घोषण की गई। साथ ही ग्यारह लोगों ने एक-एक लाख रू. देने की घोषणा की। बैठक में राकेश अग्रवाल नवरंग, प्रदीप मिश्रा, महेश गुप्ता, राजीव जिंदल, अरूण मित्तल, प्रमोद बघेल, विजय जैनख् कपिल, हरिबाबम जैन, विपुल बंसल, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।