Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पंचायत के वार्डाे में नियमित नहीं हो पा रही कूडे की उठान

नगर पंचायत के वार्डाे में नियमित नहीं हो पा रही कूडे की उठान

मूसानगर, कानपुर देहात। नई नगर पंचायत बनी मूसानगर के वार्डों में नहीं हो रही नियमित कूड़े की उठान। नियमित कूड़ा नहीं उठने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे है। वार्ड नंबर 14 अब्दुल कलाम नगर में थाने के पास कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। जिससे उठ रही दुर्गंध से लोगों को आस पास बैठना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार लक्ष्मन, अफसार, पप्पू, रवि, रामसजीवन ने बताया कि नियमित सफाई व कूड़े की उठान नहीं होने से कूड़े कचरे का ढेर जमा हो जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मूसानगर मे कूड़ा जमा होने से बिषैले मच्छरों के पनपने का अड्डा बना हुआ है। जिससे लोगों में अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने का भय व्याप्त है। मूसानगर कस्बे में समस्याओं का अंबार है। गलियां भी नियमित साफ सफाई के आभाव में गंदगी से भरी पड़ी है। नालियां चोक पड़ी हैं। जिनकी समय से सफाई नहीं की जा रही है। नगर पंचायत मूसानगर ईओ पंकज यादव ने बताया कि सूचना मिली है जल्द कूड़ा हटवाने का काम किया जाएगा।