Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा संतों का सम्मान एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया

ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा संतों का सम्मान एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया

रायबरेली। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल रजि. रायबरेली शाखा हरचंदपुर एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा ष्संतों के सम्मान ष्के क्रम में वृंदावन की धरती से पधारे विश्व सेवा मिशन ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य संत श्री पवन देव जी महाराज का अंग वस्त्र एवं बाबा अमरनाथ बर्फानी का शिव परिवार चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के साथ उपस्थित अमरनाथ यात्रियों ने ओशाह गांव में चल रही भागवत कथा कह रहे व्यास जी का सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनोपरांत बीती शुक्रवार ४ अगस्त को मानव कल्याणकारी विशाल भंडारे का आयोजन हरचंदपुर शाखा द्वारा किया गया। इसी क्रम में ओशाह में चल रही 7 दिवसीय भागवत कथा में उपस्थित आचार्य श्री के मुख से भागवत ज्ञान गंगा का अविरल प्रवाह श्रोताओं द्वारा निरंतर 7 दिनों तक आत्मसात किया जाएगा।
मंडल की जनपद में स्थित सभी शाखाओं से अमरनाथ यात्री उपस्थित रहे। महामंत्री आशीष अवस्थी के द्वारा कहा गया कि इस 13वां विशाल भंडारे में आज प्रातः 11ः00 बजे आरती पूजन उपरांत सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। मुकेश शुक्ला जागरण ग्रुप के द्वारा भव्य भोले बाबा की झांकी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के द्वारा आरती पूजन के उपरांत भंडारे का समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर रामराज गिरी, प्रदीप पांडे, गंगेश चौरसिया, विवेक दीक्षित, राजेंद्र अवस्थी, चंद्रशेखर शुक्ला, पंकज मिश्रा, सचिन यादव, आनंद सोनी, पंडित सतीश त्रिवेदी, संजय गुप्ता, जय बाजपेई, दुर्गेश सिंह, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, राम कुमार गुप्ता, हरीश चंद्र मिस्त्री, एवं अन्य अमरनाथ यात्रियों का विशेष सम्मान अंग वस्त्र, रोली-चंदन लगाकर हरचंदपुर के पदाधिकारियों के द्वारा विशेष सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, तिलकधारी सिंह, डा. हरिकृष्ण द्विवेदी, विजय गुप्ता, विजय सिंह, शिवम शुक्ला, सरदार मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।