Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरियाली तीज कार्यक्रम में वीरांगना बहनों ने मल्हार गीतों पर मचाया धमाल

हरियाली तीज कार्यक्रम में वीरांगना बहनों ने मल्हार गीतों पर मचाया धमाल

फिरोजाबाद। वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गौशाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना वाहिनी की बहनों ने मल्हार गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं महिलाओं ने झूले का भरपूर लुफ्त उठाया। हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उर्वशी वर्मा ब्रजप्रांत सह संयोजका ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज पर संस्..त गीत, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सावन गीत, मल्हार प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने बताया हरियाली तीज भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। सौंदर्य भारत की भूमि का श्रृंगार हरियाली तीज से माना जाता है। कार्यक्रम में सावन के गीत, मल्हारा के सुनकर श्रोताओं का मन भाव विभोर हो गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मधुरमा वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, डाक्टर दुर्गेश यादव, राधिका, आशा पोरवाल, ईशा गुप्ता, नीता उपाध्याय, रविता, प्रिया, दीपा, सुप्रिया, पूजा, मुस्कान अनुपम शर्मा, आदि वीरांगना बहिने उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन आशा पोरवाल द्वारा किया गया।