Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान हेतु मिशन शक्ति अभियान का किया गया आयोजन

महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान हेतु मिशन शक्ति अभियान का किया गया आयोजन

मथुरा। क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल कस्बा कोसीकला में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के संबंध में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत छात्र, छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। विभिन्न महत्वपूर्ण नम्बर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, यूपी डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही महिला अपराध संबंधी आईपीसी व पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के संबंध में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिका एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।