Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 228 वी पुण्यतिथि

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 228 वी पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा व ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 228 वीं पुण्यतिथि दखल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा के कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि मातेश्वरी ने देश की अखण्डता के लिए विशेष प्रयास किये। युद्व नीति को समाप्त कर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए देश के सभी राजाओं को संदेश भेंजेे। उन्होंने पूरे देश में विकास कार्य करायें। इसलिए उन्हें लोकमाता का दर्जा प्राप्त हुआ। महापौर ने कहा कि मातेश्वरी ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सती कुप्रथा को समाप्त करने एवं शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किये। जिलाध्यक्ष जेपी बघेल ने कहा समाज को शिक्षा एवं व्यवसायं पर ध्यान देना चाहिए। शोभायात्रा अध्यक्ष राष्ट्रप्रकाश धनगर ने कहा कि समाज को संगठन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संगठन मजबूत होगा, तो राजनीति क्षेत्र में हिस्सेदारी मिलेंगी। इस दौरान दयालू राम दयालू, होरीलाल बघेल, राहुल बौहरे, प्रमोद बघेल, अवधेश बघेल, देवेन्द्र बघेल, भूरी सिंह बघेल, राकेश बघेल, योगेश बघेल, अनिल बघेल, प्रमोद धनगर, यतेन्द्र धनगर, रूपेश बघेल,, बंटू बघेल, श्यामबाबू बघेल, डॉ वीरेन्द्र बघेल आदि मौजूद रहे। वहीं ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ, शाखा द्वारा कोटला रोड दखल स्थित राजामाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष फौरन सिंह धनगर, उपाध्यक्ष केपी सिंह धनगर, लक्ष्मी नारायण धनगर, पुष्पेंद्र धनगर, रूपेश धनगर, बंटू धनगर, जिला महासचिव रामबाबू धनगर, जिला कोषाध्यक्ष एड. ब्रजेश धनगर, एड. राजवीर सिंह, हाकिम सिंह, सुखवीर सिंह, आनंद, ब्लॉक अध्यक्ष-चन्द्रवीर धनगर, जिला सचिव-ओमबाबू धनगर, भूपेन्द्र धनगर, किशन धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह धनगर, संगठन सचिव मौसम धनगर, मुकेश धनगर, विजय धनगर, केशव धनगर, किशन धनगर आदि रहे।