Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत में निकली राष्ट्र को समर्पित हर घर तिरंगा रैली

बागपत में निकली राष्ट्र को समर्पित हर घर तिरंगा रैली

बागपत। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को सार्थक रूप प्रदान करने के लिए लायंस क्लब अग्रवाल मंडी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई बागपत के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के सहयोग से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। अग्रवाल मंडी टटीरी के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नितिन सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित शहीदों को शत-शत नमन करता हूं। सभी से उनके बलिदान को सार्थक परिणाम देने के लिए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध हमें होना चाहिए, तभी राष्ट्र उन्नति करेगा। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सपना देवी के पति दीपक कुमार ने की। संचालन करते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि नितिन सिंह के निर्देशानुसार अग्रवाल मंडी टटीरी में 3500 राष्ट्रीय ध्वजों का हर दुकान व घर पर वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया गया। जिसमें नितिन सिंह, दीपक कुमार, मनोज आर्य, राजीव आर्य, वेद प्रकाश, नितिन शर्मा, अश्वनी मुरली, राहुल देव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इसके बाद अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, जॉन रीजन चेयरमैन दीपक गोयल, लायन अतुल जिंदल, लॉयन अंकित जिंदल, पवन शर्मा, हेमकांत आर्य, ओमपाल आर्य, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, मोहन गोयल, मुकेश गोयल, आशीष गोयल, बबलू जैन, अटल वर्मा, दिनेश गोयल, बाबू कश्यप, चौधरी रघुवीर सहित सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। उधर, बड़ौत स्थित एस.बी.एम. स्पेशल स्कूल एवं चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट आफ स्पेशल एजुकेशन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष में आज दिव्यांग छात्रों ने हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। दिव्यांग छात्र छात्राओं को कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज भेज किया। कार्यक्रम में डॉ. जावेद अली, राहुल सिंह, गौरव प्रजापति, मनोज जोशीया, अंकित मलिक, ओमपाल पुनिया आदि उपस्थित थे।