Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

रसूलाबाद, कानपुर देहात। जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के पर्यवेक्षण में पदमश्री एच सी वर्मा सेवानिवृत प्रोफेसर आईआईटी कानपुर नगर के द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से शुक्रवार से 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। रसूलाबाद विकास खंड स्तरीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा के द्वारा किया गया। जिसमें विकास खंड रसूलाबाद के सभी विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के प्रयोगों जैसे बल, घर्षण, गतिज ऊर्जा, न्यूटन के तीनों नियम, प्रकाश का परावर्तन आदि के बारे में सभी शिक्षकों को समझाया गया। उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने एक विज्ञान के प्रयोग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ व उनका स्वागत किया गया। अन्य विज्ञान के प्रयोगों को देखकर उपजिलाधिकारी ने इस कार्यशाला की भूरि भूरि प्रसंशा की। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विज्ञान कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी शिक्षकों का स्वागत किया और कार्यशाला से कुछ प्रयोग सीखकर अपने विद्यालय में बच्चों को सिखाने के उद्देश्य के साथ जानने के लिए प्रेरित किया। एआरपी आशीष द्विवेदी ने विज्ञान के बारे में नए-नए अनुप्रयोगों के बारे में चर्चा की और उनको पढ़ाने के लिए सरल विधियों के बारे में जानकारी दी।अक्षय त्रिपाठी ने विज्ञान पर एक ऊर्जावान गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला में शिक्षक त्रिलोकचंद ने बल और चंद्रग्रहण के बारे में टी एल एम के माध्यम से समझाया। वहीं मो शब्बीर ने प्रकाश के परावर्तन के बारे में शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।दिव्या शाक्य ने पृष्ठ तनाव के बारे में बताया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में आशीष द्विवेदी, ए आर पी दिव्या शाक्य, त्रिलोकचंद्र, शब्बीर, विनीत मिश्र ने कार्यशाला में विज्ञान के प्रयोगों के बारे में समझाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यशाला में कौशल पांडेय, विवेक सिंह चौहान, विवेक कनौजिया, आनंद किशोर, वंदना उपाध्याय, ममता जितेंद्र, गिरजा प्रसाद, विनोद राजपूत, दीपमाला साहू, मंजूलता राजपूत आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।