Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरस्वती विद्यालय के संरक्षक हीरालाल गुप्ता के अन्तिम संस्कार में पुलिस के जवानों ने दी सलामी

सरस्वती विद्यालय के संरक्षक हीरालाल गुप्ता के अन्तिम संस्कार में पुलिस के जवानों ने दी सलामी

खागा, फतेहपुर। लोकतंत्र सेनानी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संरक्षक रहे हीरालाल गुप्ता का एक लम्बी बीमारी के चलते हृदय गति रुक जाने के कारण 19 अगस्त 2023 को उपचार दौरान निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नौबस्ता गंगा घाट पर कर दिया गया और पुलिस ने अन्तिम संस्कार के दौरान उमड़े जन सैलाब की उपस्थिति में उन्हें सलामी दी। बताया गया कि वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका अपने निज निवास खागा जी टी रोड बस स्टॉप स्थित आवास पर उपचार चल रहा था। आज सुबह समय लगभग 7 बजे हालत बिगड़ते ही आनन-फानन में परिजनों ने अपने निजी संसाधनों से उपचार हेतु फतेहपुर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने आक्सीजन लेबल में परिवर्तन देकर लखनऊ अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय असनी पुल के समीप उन्होने दम तोड़ दिया। जिनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटना की जानकारी होते ही उनके शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों का उनके आवास पर अन्तिम दर्शन के लिए तांता लग गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर करन सिंह पटेल, चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह, प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, राकेश सिंह, दुर्गा शंकर गुप्ता, रजोली गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, संतोष सहित सरस्वती विद्या मंदिर समस्त शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।