Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिवस

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिवस

⇒देश की प्रगति में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के योगदान का किया बखान
मथुरा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ बाडा मथुरा पर मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी का जन्म ऐसे समय में हुआ जब देश स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की लड़ रहा था। उच्च शिक्षा प्राप्त कर राजीव गांधी ने भारत की एयर इंडिया कंपनी में नौकरी प्रारंभ की, राजीव गांधी बहुत ही अच्छे इंजीनियर थे और उसके बाद पायलट बने जब इनकी मां इंदिरा गांधी की कुछ अराजक तत्वों ने हत्या कर दी, उस समय इन्होंने देश की बागडोर संभाली और भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया। राजीव गांधी ने सर्वप्रथम इस देश को डिजिटल इंडिया का नारा दिया। राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है, कंप्यूटर, मोबाइल जैसी चीजें किसान को एक दूसरे से जोड़ने का माध्यम, दूर बैठे हुए व्यक्ति को अपने लोगों से बात करना सुलभ करवाया। इसके पश्चात राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया, ग्रामीण स्तर पर किसान की सत्ता में भागीदारी आम आदमी की सत्ता में भागीदारी को सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में विनोद चतुर्वेदी, पंडित आशीष चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा एडवोकेट, आबाद खान, महेंद्र सिंह पांडव, रोशन लाल, अखलाक खान, पंडित मनोज गौड़, मोहम्मद दिलशाद, ठाकुर प्रियपाल सिंह, हर्ष कुमार चौधरी, विजय सिंह, दौलतराम गोला, पूरन सिंह, गिर्राज सिंह छौकर, अबरार फारुकी, सुरेश शर्मा, निजामुद्दीन, सतीश शर्मा, साहब सिंह, राजू अब्बासी, बंटी, सुरेंद्र, इलियास, सिम्मी, बबलू, मनोज, शीतल, अशोक, पप्पू, डब्बू शर्मा, मोहनलाल, संतोष, शेखर, राजवीर, धर्मवीर, लोकेश, रोहतास, रोशन सिंह, सुरेंदर मलिक, प्रतीक बर्मा आदि उपस्थित रहे।