Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर नगरवासियों में दिखा उत्साह

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर नगरवासियों में दिखा उत्साह

⇒आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार
फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर नगरवासियों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। समाजसेवी, राजनीतिक, उद्योगपतियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर इसरो वैज्ञानिको को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत आज रंग लाई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से भारत आज संपूर्ण विश्व को लोहा मनवाने में सफल रहा। विश्व में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से उतरने पर 140 करोड़ भारतवासियों की धड़कनें तेजी से धड़क रही थी। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी एक टक होकर चंद्रयान-3 की लाइव टेलीकास्ट को देख रहे थे। साथ ही पल-पल उसके सफलता की प्रार्थना कर रहे थे। प्रेम प्रकाश कुशवाहा के द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिक के साथ-साथ संपूर्ण भारतवासियों को इस अविस्मरणीय पल की बधाइयां दी। साथ ही उन्होंने प्रण लिया कि चंद्रयान-3 की सफलता पर वृक्षारोपण कर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाएंगे। वहीं उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल, समाजसेवी अमित गुप्ता, भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल, पार्षद प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा आदि ने इसरो वैज्ञानिको को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी।