Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बजरंग द्वार व्यापार मंडल द्वारा नये पदाधिकारियों को किया नियुक्त

बजरंग द्वार व्यापार मंडल द्वारा नये पदाधिकारियों को किया नियुक्त

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल, कालवाड़ रोड जयपुर अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डॉ रवि शेखावत महामंत्री व्यापार मंडल ने बताया कि व्यापार मंडल को और सशक्त एवं क्रियाशील करने हेतु जितेन्द्र सिंह सांगलिया को मीडिया प्रभारी तथा बबलू सोनी को प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, महामंत्री डॉ रवि शेखावत, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रजापत, जितेन्द्र सोनी, प्रदीप सैन, डी एल टेलर सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उम्मेद सिंह शेखावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा एवं पूरी लगन से कार्य करने, बजरंग द्वार बाजार को आदर्श बाजार बनाने में सहयोग करने का सुझाव एवं शुभकामनाएं दी।