Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई स्व. कमलापति त्रिपाठी की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. कमलापति त्रिपाठी की जयंती

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
रविवार को महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती रविवार को एस.आर.कॉन्वेंट स्कूल दुर्गश नगर में मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति हिंदी और संस्कृत के विद्वान व ग्रन्थकार थे। उनकी रचनाओं को आज तथा संसार नामक ग्रन्थ समाचार पत्रों में सम्पादन किया जाता था। वकार खालिक व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि 1971 से 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और भारत सरकार में रेल मंत्री की जिम्मेदारी भी निर्वहन की। इस दौरान पार्षद नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, सुएब खान, अजहर खान, अमन खान, मुस्कान, कायनात, अशरफ अंसारी, राशिद कुरैशी, अजमल खान, तय्यब हुसैन, गुलाम नबी, सद्दाम सिद्दीकी, नायाब राईन, अब्दुल्ला, मोहमद रहीस आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा घर संसार कार्यालय पर स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह एक भारतीय राजनेता, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भारत के रेल मंत्री रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पीसीसी सदस्य धर्म सिंह यादव, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह जुरैल, युथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष पचौरी, समीर शुक्ला, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शोएब अंसारी, जिला सचिव खजांची दिवाकर, जिला सचिव मान सिंह दिवाकर, आजम खान, नौशाद सिद्दिकी, विकास दिवाकर आदि लोग उपस्थित थे।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक