Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष बने दीपक व महामंत्री विनय

आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष बने दीपक व महामंत्री विनय

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा रविवार को आगरा गेट बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें आगरा गेट बाजार समिति का अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं महामंत्री विनय कुमार जैन को सौंपी है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सानिध्य में रविवार को आगरा गेट बजार समिति का गठन किया गया। जिसमे दीपक गुप्ता (गोलू) को अध्यक्ष, विनय कुमार जैन को महामंत्री, दीपक लालवानी को कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी मनोनित किए गए। इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, युवा प्रभारी शुभम राजपूत, कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री, अमित, रवि यादव, विशाल, सुनील कुमार जैन, रमाकांत कौशिक, शालू जैन, प्रमोद शुक्ला, रोहित जैन, इनाम सिंह आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में वर्चस्व की जंग शुरू
फिरोजाबाद। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी व महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। दोनो ही पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी द्वारा आज आगरा गेट बाजार समित्ति के अध्यक्ष पारसराम लालवानी से जबरदस्ती दबाब बनाकर इस्तीफा लिया है। वह गलत व निंदनीय है। आगरा गेट की टीम को सर्व सन्मति से निर्वाचित किया गया था। उसके बावजूद भी आगरा गेट पर दूसरी कमेटी का गठन किया गया है, जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उनके द्वारा बनाई गई कमेटियां सब अवैध व फर्जी है। यह अधिकार सिर्फ महानगर अध्यक्ष को होता है। जिलाध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र सिरसांगज, टूंडला, जसराना के अलावा देहात क्षेत्र आता है। उनको अपने अधिकार क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। अम्बेश शर्मा ने कहा कि इस पूरी घटना को प्रदेश अध्यक्ष व दोनों महामंत्री को फोन पर अवगत करा दिया गया है।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक