Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैन तीर्थ स्थल में तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

जैन तीर्थ स्थल में तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए गए चंद्रवाड़ में अब विकास की गंगा बहेगी। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास किया। यहां पर तीन करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन मंत्री ने विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि फिरोजशाह सेनापति द्वारा राजा चंद्रसेन के किले पर हमला किया गया था। उसके बाद यहां उसे तहस नहस कर दिया गया। पूर्व में इसका नाम चंद्र नगर था। उसे सेनापति फिरोजशाह के नाम से फिरोजाबाद रखा गया। इस शहर को पुनः चंद्र नगर बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव द्वारा प्रस्ताव भी दिया गया है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में किसी शहर का नाम बदला जाएगा तो उसके साथ फिरोजाबाद का भी नाम चंद्र नगर रखा जाएगा। वहीं विकास कार्य में मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है। ऐसे ही राजा चंद्र सेन की जन्म भूमि का भी विकास मुख्यमंत्री द्वारा कराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, विधायक मनीष असीजा, सुनील टंडन, ओमप्रकाश, नानक चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल, अरुण जैन, पुष्पेंद्र जैन, विनोद जैन, रविंद्र लाल तिवारी, सत्यवीर गुप्ता, कौशल किशोर उपाध्याय, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक