Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने ग्रुप की शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

महिला शक्ति ने ग्रुप की शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा मनाया जा रहा सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन शिवम् रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सभी शिक्षिकाओं को महिला शक्ति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। सर्वप्रथम महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा सभी अधिकारियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

जिसमें इटावा से फेडरेशन अध्यक्ष उषा यादव, शिवराज सिंह, सदस्य विशेष कमेटी, आशा अवस्थी प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, सौम्या चौहान एवं फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन उपस्थित रही। समापन समारोह में ग्रुप की अध्यापिकाओं निशा गुप्ता, कल्पना राजोरिया, निशा जैन, सेलवी का तिलक लगाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्तिका जैन का समाज सेविका के रूप में सम्मान किया गया। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल ने 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में किए कार्यो की जानकारी दी। एमओसी की भूमिका मंजू सिंह, रश्मि अग्रवाल ने निर्वाह की। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञानित किया।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक