Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान श्रीराम ने किया बुराई के प्रतीक दशानन रावण का अंत

भगवान श्रीराम ने किया बुराई के प्रतीक दशानन रावण का अंत

फिरोजाबाद। मंगलवार को दशहरा के अवसर पर रामलीला महोत्सव में को रावण वध की लीला हुई। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर चल रहीं रामलीलाओं में भगवान राम ने अपने बाण से बुराई के प्रतीक रावण का अंत कर दिया। इसके साथ ही रामलीला मैदान जयश्रीराम के उद्घोषों से गुंजायमान हो गए।
रामलीला में रावण वध देखने के लिए शहर की प्रमुख रामलीला में रामलीला मैदान के साथ ही आसपास की गलियों और संपर्क मार्गों पर जाम जैसी स्थिति थी। अहिरावण का वध होने के बाद रावण स्वयं युद्ध भूमि में पहुंचा और श्री राम का ललकारा। दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। जिसे देखने के लिए देवता भी आकाश में प्रकट हो गए। धरती ढोलने लगी। अंत में राम ने 31 बाण एक साथ छोड़े। जिनसे रावण के 10 शीश, 20 भुजाएं कटकर जमीन पर गिर पड़ीं। वहीं एक तीर उसकी नाभि में लगा, जिससे रावण का अंत हुआ। 45 फीट का पुतला दहन हुआ तो रामलीला मैदान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी के जयकारों से गूंजने लगा। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, डीएम डा. उज्ज्वल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी, रामलीला तदर्थ प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष एवं सिटी मजिस्ट्रेट संगीता गौतम, अमित गुप्ता, नीतेश अग्रवाल जैन, श्याम सिंह यादव, पं. मुन्नालाल शास्त्री आदि उपस्थित रहे।