Wednesday, April 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत को सशक्त और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने को काम कर रही भाजपा: टी.एन. अग्रवाल

भारत को सशक्त और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने को काम कर रही भाजपा: टी.एन. अग्रवाल

फिरोजाबाद। प्रदेश व केंद्र नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ एसपी लहरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुद्रढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये कृत संकल्पित है। भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहितो के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीतिकों को नए आयाम दिए। आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता के पूर्ण बहुमत दिया है। विशिष्ठ अतिथि भानु महाजन निवर्तमान अध्यक्ष आगरा ने कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अकेली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है, जिसकी विचारधारा और पॉलिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है। ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि भारत के गत 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियां से भरे गुजरे है। मोदी सरकार ने जन धन योजना के अंतर्गत 52 करोड़ से अधिक खाता खोले गए साथ ही दुनिया की सब से बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत ने करोड़ों गरीबों को स्वास्थ्य खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सस्ती दवाओं के मिलने से गरीबों को मृत्यु के जाल में जाने से रोक दिया। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में 52 मेडिकल कॉलेज का बनाना मोदी जी की दूरदर्शिता का सुखद परिणाम है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद अग्रवाल, विश्वदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमशः कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील शर्मा, अनिल भारद्वाज, बीएल वर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ राम कैलाश यादव, राजीव गुप्ता, मक्खनपुर चेयरमैन गीता दिवाकर, योगेश प्रताप सिंह बघेल, विष्णु सक्सेना, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, अंकित तिवारी, आकाश गुप्ता, विनोद पचोरी, महेंद्र बंसल, केशव फौजी, आनंद अग्रवाल, प्राचीर सेठ, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।