रायबरेली। नगरीय विकास को नया आयाम देते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कुल 30 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), रायबरेली द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत धनराशि लगभग 5.36 करोड़ रुपये है।
कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में किया गया, जहां अदिति सिंह ने 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 14 का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
प्रमुख शिलान्यास कार्य:
1. वार्ड 07 हनुमंतपुरम – ₹27.53 लाख लागत से 160 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली।
2. वार्ड 12 सर्वोदय नगर – ₹27.35 लाख लागत से 158 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली।
3. वार्ड 07 हनुमंतपुरम – ₹26.53 लाख लागत से 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली।
4. वार्ड 07 हनुमंतपुरम – ₹24.59 लाख लागत से 145 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली।
5. वार्ड 04 शक्ति नगर – ₹21.23 लाख लागत से 155 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली।
प्रमुख लोकार्पण कार्य:
1. वार्ड 03 देवानंदपुर – ₹30.71 लाख लागत से 197 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण।
2. वार्ड 12 सर्वोदय नगर – ₹27.52 लाख लागत से 150 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण।
3. वार्ड 11 हर्ष नगर – ₹27.51 लाख लागत से 150 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण।
4. वार्ड 11 कृष्णा नगर – ₹26.58 लाख लागत से 160 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण।
5. वार्ड 13 मालिकमऊ – ₹26.55 लाख लागत से 155 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा, अवर अभियंता डूडा, पूर्व सभासद फूलचंद्र, तेज बहादुर भारती, मण्डल अध्यक्ष पूर्वी आशुतोष पांडेय, मण्डल अध्यक्ष पश्चिम नवजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य रावेन्द्र सिंह, अश्वनी शर्मा, सरताज अंसारी, रवी चौधरी, जोगी पंडित, सभासद कपिल सोनकर, अमन सिंह, उदय सिंह, विधायक प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव और पीआरओ अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विधायक अदिति सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रायबरेली के हर वार्ड और बस्ती में आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका संकल्प है। विकास कार्यों के इस सिलसिले को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा।