Friday, May 9, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने उपेंद्र यादव व महामंत्री संगीता तोमर

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने उपेंद्र यादव व महामंत्री संगीता तोमर

फिरोजाबाद। राजकीय शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्न्यन संगोष्ठी एवं जनपदीय अधिवेशन राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन दबरई में आयोजित किया गया। जिसमें उपेंद्र यादव को राजकीय शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने किया। शैक्षिक उन्नयन पर विभिन्न विद्वानों द्वारा शिक्षकों को अधिक प्रभावी और रूचिकर कैसे बनाये जाने पर चर्चा की गई। इसके बाद निवर्तमान जिला मंत्री डॉ शैलेंद्र सिंह ने जनपदीय कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव कराया। जिलाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र यादव, विजय पाल सिंह, योगेंद्र सिंह ने आवेदन किया। जिसमें उपेंद्र यादव को 60, योगेंद्र सिंह को 35 और विजय पाल सिंह को 16 मत मिले। उपेंद्र यादव भारी मतों से जीतकर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री के पद संगीता तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुई। चुनाव अधिकारी केके यादव, विजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, संयोजक रमेश चंद्र कठेरिया और राजेश यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। नवागत जिलाध्यक्ष व महामंत्री का शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूलो का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमोद यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, उमेश चंद्र यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, डॉ सुनील कुमार प्रधानाचार्य, नाहर सिंह यादव अध्यक्ष बार एसोसिएशन फिरोजाबाद, डॉ अवधेश यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा, अनवर सिंह यादव, देवेश यादव प्रधान रूपसपुर आदि मौजूद रहे।