Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी

दिल्ली की तर्ज पर लोगों को पानी पिलाने का कार्य करेंगी-विकास
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उ.प्र. में लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निकाय चुनाव में दस्तक दे रही है। उ.प्र. में कुछ सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर आम आदमी पार्र्टी चुनाव लड़ने जा रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक यादव ने वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ नगर निकाय व नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी का संगठन पूरे देश में है। उ.प्र. में भाजपा की सरकार प्रदेश से भ्रष्टाचार और गुण्डा गर्दी को जड़ से उखारने के लिए बनी थी। परन्तु भाजपा सरकार ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। वहीं उ.प्र. में भाजपा ने विपक्ष नाम की चीज खत्म कर दिया है। सपा और बसपा को सीबीआई का भय दिखाकर विपक्ष में आवाज उठाने का काम खत्म कर दिया है। पानी की समस्या के संबंध में श्रीयादव ने कहा कि नगर निगम शहर को पानी नहीं दे पा रही है। हम दिल्ली की तर्ज पर पूरे शहर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। टैक्स के रूप में निगम में पैसा आता है। तो उसको कहा खर्च किया जाता है। नगर निगम को पूर्व में लूटने का कार्य किया जाता था। अगर हामारी पार्टी निकाय चुनाव में जीत हासिल करती है। तो हमारी पार्टी स्वराज्य के माॅडल पर कार्य करेंगी। वार्ता के दौरान रघुनंदनदास गुप्ता, सुनीता झा, शीलेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।