Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी के शिकार बिहार के वृद्ध को मदरसे पहुंचाया गया

जहरखुरानी के शिकार बिहार के वृद्ध को मदरसे पहुंचाया गया

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन जहरखुरी के शिकार वृद्ध को होश आने पर नगर के एक मदरसे में पहुचाया गया। वृद्ध अपनी पुत्री से मिलने बिहार से फिरोजाबाद आया था। पुत्री के घर का रास्ता भूलने पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। विगत दिन थाना मक्खनपुर क्षेत्र से एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को पुलिस की सहायता से जहरखुरानी का शिकार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह वृद्ध को होश आने पर उसने अपना नाम बिहार प्रान्त के बैशाली क्षेत्र थाना महुआ क्षेत्र 690 चोसराय निवासी अब्दुल शकूर पुत्र इमामन मियां बताया उसकी पुत्री शाहना खातून की शादी फिरोजाबाद में शाबिर के साथ की थी लेकिन वह पुत्री के घर का रास्ता भूल गया। वृद्ध को आज नगर के एक मदरसे के लोग ले गये। जो उसके घर तक पहुचाने का कार्य करेगे।