Monday, May 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्व. बी.एन. सिंह की मनाई गई 26वीं पुण्यतिथि

स्व. बी.एन. सिंह की मनाई गई 26वीं पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों के मसीहा स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विकास भवन में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. बी.एन. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को केंद्र सरकार के समान वेतन, डीए (महंगाई भत्ता) एवं डीआर (महंगाई राहत) प्राप्त हो रही है, यह स्व. बी.एन. सिंह के संघर्षों का ही परिणाम है। इस उपलब्धि को बनाए रखना वर्तमान कर्मचारियों और पेंशनर्स की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विजेंद्र सिंह एवं संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर बृजपाल सिंह, मुश्ताक अहमद, घनश्याम सिंह, सुखदेव सिंह, प्रमोद शर्मा, नेपाल सिंह, दिनेश बाबू, रंजिश यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह, दिनेश यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।