Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टूंडला- नगर में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

टूंडला- नगर में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

– दीपा का चौराहा से सुभाष चैराहा तक निकाला गया फ्लैग मार्च
– फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला मार्च
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर गुरूवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी सिटी ने क्षेत्रवासियों से बातचीत की। सुभाष चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कराई।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार, एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरूवार दोपहर सुभाष चैराहा पर एकत्रित हुए। कमांडो और पीएसी के जवान कदमताल करते हुए चल रहे थे। फ्लैग मार्च सुभाष चैराहा से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, भारत माता चैक, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, मैन बाजार होते हुए पुलिस फोर्स दीपा का चैराहा पहुंचा। जहां पुलिस को देखकर अतिक्रमणकारी ठेल लेकर भाग खडे हुए। दीपा का चौराहा कुछ समय रूकने के बाद फोर्स वापस सुभाष चैराहा पहुंचा। इस दौरान इतना फोर्स देखकर नगरवासी भयभीत हो गए। नगरवासी किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करने लगे। एसपी सिटी ने क्षेत्रीय जनता से निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की। एसपी सिटी ने नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन हो तो तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। नगर में किसी प्रकार की अशांति न फैलाएं। इस दौरान सुभाष चैराहा पर एसपी सिटी ने वाहनों की चेकिंग कराई।