Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग गृहस्थी के विवाद में सास बहू ने किया खुदकुशी का प्रयास

अलग गृहस्थी के विवाद में सास बहू ने किया खुदकुशी का प्रयास

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। परिवार से अलग रहने को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद सास बहू के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार की सुबह दोनों ने जान देने की कोशिश की जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राहा निवासी दीपू सिंह की पत्नी स्वाति सिंह 30 वर्ष व माँ रानी सिंह 55 के बीच कई दिनों से अलग गृहस्थी ररवने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण 3 दिन से उनके घर में खाना भी नहीं बना था। माँ रानी सिंह अपने इकलौते पुत्र दीपू सिंह को अलग करने को तैयार नहीं थी जबकि बहू स्वाति हर हाल में परिवार से अलग कर अपनी गृहस्थी बसाना चाहती थी। शनिवार सुबह बात बढ़ने पर सांस रानी सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। शोर सुनकर लोग रानी सिंह को बचाने दौड़े इसी बीच बहू स्वाति सिंह ने लालटेन से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर दोनों को हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।