Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की

भारतीय संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की

कानपुर, जन सामना संवाददाता। एसएन सेन बालिका पीजी काॅलेज के तत्वाधान में प्राचार्य डा पूर्णिमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए डाॅ प्रीति सिंह ने बताया कि एसएन सेन बालिका पीजी काॅलेज कानपुर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा आधुनिकता की दौड़ में भारतीय संस्कृति जैसे गंभीर विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डाॅ पूर्णिमा त्रिपाठी द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत है एवं संगोष्ठी अपने उद्देश्यों से पूर्णतः सफल हो। इस शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम संयोजिका डाॅ. निशि प्रकाश को बधाई दी। विषय परिवर्तन करते हुए डाॅ. रेनू कुरील ने आधुनिक समाज में प्रचलित बुराइयों तथा भारतीय संस्कृति के गौरवान्वित करने वाला इतिहास को विस्तार से बताया। अध्यक्ष के रुप में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एके शर्मा ने कहा कि पूंजीवाद और उपभोक्तावाद कदम कदम पर हैं। इसके लिए सजग रहने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रुप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राशि सक्सेना ने कहा कि विमर्श का विषय है कि वैश्विक संस्कृति और बाजार इतने प्रभावशाली होते जा रहे हैं कि हमारी स्थानीयता को समाप्त कर सकते हैं। विभाग अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका डाॅ निशी प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की वैदिक आर्य संस्कृति और संवेदनाएं सशक्त है । इस अवसर पर मुख्य रूप से आकांक्षा श्रीवास्तव, डाॅ प्रीति सिंह, डाॅ. सुनीता शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।