Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न गंदगी करेंगे न गंदगी करने देगे स्वच्छता मिशन में नूतन का सहयोग करेंगे- महापौर

न गंदगी करेंगे न गंदगी करने देगे स्वच्छता मिशन में नूतन का सहयोग करेंगे- महापौर

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद आज मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष के साथ साथ पार्षदों सभासभों द्वारा शपथ ली गयी। इसी क्रम में शहर फिरोजाबाद की महापौर के साथ -साथ 70 पार्षदों को मंण्डलायुक्त द्वारा शपथ दिलायी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मन्त्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ नगर विधायक शिकोहाबाद विद्यायक जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद नगर निगम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नगर के गांधी पार्क मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के केबिनेट मंत्री प्रो0 एसपीसिंह बघेल के साथ मंडलायुक्त राममोहन राव द्वारा शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर का शपथ दिलायी। उसके बाद मेयर द्वारा 10-10 की टोलियों में शहर के 70 पार्षदों को शपथ दिलायी। शपथ समारोह के दौरान जनता के बीच से वंदेमातरम् के साथ -साथ जयश्रीराम के जयघोष लग रहे थे। वही वार्ड नम्बर 69 के पार्षद मौहम्मद कासिम द्वारा उर्दू में शपथ ली। एक अकेले व्यक्ति द्वारा उर्दू की शपथ पर अन्य पार्षदों में विभिन्न प्रकार की र्चचायें शुरू हो गयी। वही जनता के लोगो ने जयश्रीराम का जयघोष भी किया गया। शपथ समारोह में एक भापजा पार्टी का दिवाना अपने हाथ में पार्टी का झण्डा लिये जनता को उत्साह वर्धन करते हुए दिखायी दिया। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि जनता ने महापौर की कमान जो शहर की बेटी नूतन राठौर का सौपी है। आज लोगो के सहयोग से बिना भेदभाब किये जनता के साथ मिलकर कार्य करेगी। नगर निगम वोर्ड के सभी पार्षद नूतन के साथ मिलकर शहर का विकास करने में लग जाये। केबिनेट मन्त्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जनता का प्यार ही आज यहां लाया है। शहर के विकास के लिए केन्द्र प्रदेश दोनो जगह से शहर की जनता का सहयोग करने का प्रयास करूगा। फिरोजाबाद का परिणाम दिल्ली की ओर जा रहा है। विकास के लिए हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर क्लीन फिरोजाबाद र्ग्रीन फिरोजाबाद साफ सुथरा फिरोजाबाद करंेंग। शिकेाहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा ने कहा कि शहर का विकास के लिए सभी को एक साथ मिलकर बहन नूतन का सहयोग करना होगा। अन्त में शहर की महापौर ने शपथ के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि मेने तो शपथ ले ली है। अब जनता से भी एक शपथ दिलाना चाहूगी। कि न गन्दगी करेंगे, न किसी को करने देंगे, स्वच्छता मिशन में मेरा साथ देेंगे। शपथ समारोह के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नानक चन्द्र अग्रवाल जिलाध्यक्ष भाजपा बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व सांसद सुरेशाचन्द्र, सीएमओ डा0 एसके दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार आदि मंचासीन रहे।