Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शपथ समारोह के बाद शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर ने नगर निगम का सम्भाला चार्ज

शपथ समारोह के बाद शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर ने नगर निगम का सम्भाला चार्ज

⇒पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया जौशिला स्वागत
⇒गेट पर नारियल फोड कर किया नगर निगम कार्यालय में महापौर ने प्रवेश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर की पहली मेयर सुश्री नूतन राठौर द्वारा शपथ समारोह के बाद नगर निगम पहुच कर चार्ज लिया। जहां निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जौशिला स्वागत किया। मेयर ने नगर निगम के गेट पर नारियल फोड कर प्रवेश किया।
भारती संस्कृति में कोई भी शुभकार्य करने से पूर्व प्रसाद वितरण नारियल चढ़ाने की रिवाज है। गंृह प्रवेश हो या दुकान व्यापार या सेवा का कार्य सभी में शुभ कार्य करना होता है। मंगलवार की सांय नगर निगम की पहली महापौर नूतन राठौर नगर निगम की गाडी में शपथ समारोह के बाद जैसे ही नगर निगम में बने अपने कार्यालय चार्ज लेने पहुची। वहा इन्तजार कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी नई मेयर का नारियल देकर दरबाजे पर फोडने के बाद आगे प्रवेश करने के लिए आग्रह किया। नूतन राठौर द्वारा नगर निगम कार्यालय के बार गेट पर नारियल फोडने के बाद अपने कार्यालय में प्रवेश करते हुए कुर्सी को स्पर्श करते हुए चार्ज ग्रहण किया। पहले से ही इन्तजार कर रहे कुछ पार्षदों ने बुकलेट देकर स्वागत किया। उसके बाद तो नगर निगम के अधिंकाश कर्मचारियों द्वारा स्वागत करने का आलम शुरू हो गया। शहर के पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने जौशिला स्वागत किया। स्वागत करने वालों की भीड को देख कर थाना उत्तर प्रभारी लोकेश कुमार सिंह भाटी को गेट पर भीड को संभालना मुस्किल हो गया। काफी समझाने के बाद लोग होड लगी हुई थी।
...जब झंडा लहराने का निर्दलीय पार्षद ने रोका
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर व पार्षद के शपथ ग्रहण समारोह में उस वक्त विरोध का माहौल उत्पन्न हो गया, जब युवाओं द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर मेयर का स्वागत करने के दौरान एक भाजपा समर्थक झंडा लहराते हुये मंच पर आया तो निर्दलीय पार्षद देशदीपक यादव ने यह कहकर विरोध जताया कि यह भाजपा का मंच नहीं नगर निगम मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह है, भाजपा का झंडा न लहरायें, इसके बाद उस समर्थक को मंच से नीचे उतार दिया गया।