Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल के अध्यक्ष बनने पर हुई काव्य गोष्ठीःबधाई

राहुल के अध्यक्ष बनने पर हुई काव्य गोष्ठीःबधाई

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत सिंह पौनियां की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन कवि रामजीलाल शर्मा शिक्षक ने किया। काव्य पाठ करते हुए चाचा हाथरसी-मोती के लाल जवाहर ने नींव को पक्का बनाया है, बेटी इंदिरा ने घर-घर विकास कराया है। राजीव के सपनों को सोनिया जी ने सजाया है, बधाई राहुल जी अध्यक्ष पद आपने सजाया है। पंडित मनोज द्विवेदी-राहुल बने पार्टी के अध्यक्ष सबके मन भायेंगे, राष्ट्र धर्म का पालन कर चहुं दिशा में खुशी लुटआयेंगे। रामजीलाल शिक्षक-फूलों की हर कली खुशबू दे आपको, सूरज की हर किरण रोशनी दे आपको, कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला राहुल जी देने वाला हर खुशी दे आपको। बाबा देवी सिंह निडर-राहुल जी अब आए हैं नई मजबूती लाए हैं। इसके अलावा बृजमोहन शर्मा, सर उजाला,आदि कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से राहुल गांधी को बधाइयां दी। आशु कवि अनिल बौहरे ने अपने आंसू कविता के माध्यम से राहुल जी सोनिया जी को बधाई के साथ साथ गांधी परिवार की कुर्बानियों को त्याग को अपनी पंक्तियों में पिरोया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कवि व कांग्रेसजन का स्वागत किया। कार्यक्रम में पन्नालाल, गिरिराज सिंह गहलौत, मुन्ना लाल शर्मा, नवल नरूला, राजकुमार शर्मा, अजय गौड़ एड., विनोद शर्मा, शशि गुरु, कपिल नरूला, मधुर मनोहर शर्मा, मुबीन खान, श्रीभगवान शर्मा, नारायण गौड, महेश बाबू गुप्ता, बॉबी यादव, मोहम्मद साकिब, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।