Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक रामवीर सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसर्मपण

पूर्व विधायक रामवीर सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसर्मपण

फिरोजाबादः संवाददाता। थाना जसराना में विगत 2008 में विधायक रामवीर सिंह के खिलाफ अपराध संख्या 68ए /2008 अभियोग दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में आज न्यायालय में आत्म सर्मपण किया है। वही अपर जिला जल द्धितीय राकेश कुमार द्वारा आगामी चार जनवरी को सुनवाई की तारीख दी है।
बताते चले कि थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला भैडी निवासी ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह पुत्र मातादीन द्वारा थाना जसराना में सिकैरा के शशियादव हत्या काण्ड में थाने में रामवीर सिंह यादव के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। उक्त मामले में थाने में अपराध संख्या 68ए/2008 में धारा 147,148,149,307, 302,120बी अंकित किया गया। उक्त मामले में काफी दिनों से पूर्व विधायक रामवीर सिंह कभी हाई कोर्ट तो कभी सुप्रीम कोर्ट के चक्कर काटते रहे लेकिन कही भी उनको किसी प्रकार की सहायता नही मिली तो आज उन्होने जिला न्यायलय में खुद का आत्म सर्मपण कर दिया। रामपाल सिंह के अधिवाक्ता एड0 राजेन्दसिंह यादव विजय शर्मा, शशिपारासर ने बतायार कि आठ दिसम्बर 2017 को इनको कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन आज सुबह 11.30 मिनट पर सीजीएम कोर्ड में पहुच कर आत्म सर्मपण कर दिया। उसके बाद दो बजे उनकी सुनवायी अपर जिलाजज द्वितीय राकेश कुमार द्वारा चार जनवरी को सुनने की बात कहते हुए निकल गये। जबकि रामवीर सिंह यादव पर लगभग 19 मुकद्में चल रहे है।