Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी के निर्णय का किया स्वागत

राहुल गांधी के निर्णय का किया स्वागत

गगनभेदी नारों के बीच दी गयीं बधाईयां
जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक में उमड़े कांग्रेसी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी की अध्यक्षता में इस्लामियां इंटर काॅलेज में हुई। संचालन शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने किया। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजबब्बर जी को पुनः कांग्रेस की कमान सौंपी है। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसीजनों ने ध्वनीमत से इस प्रस्ताव का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, राजबब्बर जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाये। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जी को बहुत बहुत बधाईयां दीं।
साथ ही कहा कि अब जनता जागरूक हो रही है। नरेंद्र मोदी का भ्रमजाल समाप्त होता जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। बैठक में रामनिवास यादव, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र वशिष्ठ, पीके पाराशर, अनुज शर्मा राजा, सागर, चन्दा वारसी, वी.एल. उपाध्याय, ओमनरायन कुशवाह, प्रमोद कुशवाह, धनराज शंखवार, राजवीर यादव, मयंक गोयल बिट्टू, गौरव अग्रवाल, टीटू यादव, दीपक शर्मा, पप्पू धानुआ, सीताराम जाटव, बाबूराम निशंक, भारती देवी, नीरज यादव, राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।