Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हुआ समापन

स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हुआ समापन

भारतीय संस्कृति और सम्मान को स्वामी विवेकानन्द जी ने देश और विदेशों में फैलाया
युवाओं को 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस व मतदान के महत्व को भी बताया गया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर में नेहरू युवा केन्द द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस के पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का समापन जिला पुस्तकालय अकबरपुर में स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भव्य तरीके से किया गया। आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के जीवन बारे में विस्तार से बताया गया वही पर 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता दिवस के बारे में भी बताया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित कर करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने देश की संस्कृति और सम्मान को भारत सहित अनेको देश विदेश में फैलायी। स्वामी विवेकानन्द जी ने समाज में व्यापत अन्धविश्वास समाजिक विसंगतियों, कुरीतियों आदि को दूर करने में बड़ा योगदान दिया। स्वामी विवेकानन्द के आदर्श और सिद्धान्तों पर चलकर देश और प्रदेश को हम अधिक विकसित और आधुनिक बना सकते है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुये सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने युवाओं से कहा कि वह राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता भव्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तथा मतदाता जागरूकता की शपथ ले।ं
राष्ट्रीय युवा दिवस समापन के मौके पर प्रभारी/लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता ने स्वामी विवेकानन्द के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रदेश व केन्द्र सरकार की लाभ परक योजनाओं व राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यदि युवा चाहे तो बहुत कुछ कर सकता है। देश के आजादी दिलाने वाले लोगों में अधिकांश युवा ही थे। स्वामी विवेकानन्द जी ने ही युवा अवस्था में ही देश व समाज के विकास के लिए अनेकों कार्य कर लोगों को जागरूक किया। हमे स्वामी विवेकानन्द के स्वप्नों के अनुरूप देश व समाज को निर्माण कर आगे बढ़ाना है। जिला पुस्तकालय की पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमारी जी ने बताया कि युवाओं के लिए पुस्तकालय के द्वार हमेशा खुले है वे नियमित रूप से पुस्तकालय में आये और पुस्तकों का अध्ययन कर अपना संर्वागीण विकास करें। अनूप सचान व समाजसेवी प्रिया गुप्ता ने भी कहा कि व्यक्ति की सच्ची अच्दी मित्र पुस्तकें होती है जो कभी भी व्यक्ति का नुकसान नही करती बल्कि पथ प्रदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। पुस्तकों के माध्यम से हम देश विदेश के महापुरूषों को भली भांति जाने तथा उनके बताये रास्ते पर चलकर देश का विकास करें। नेहरू युवा मंडल के सुभाष दीक्षित, रोजीनाज, दीक्षा अग्निहोत्री, अर्पिता बाजपेयी, रिजवान अहमद, ओमप्रकाश, कंचन लता, संगीता, प्रज्जवल आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्त्तिव के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पुस्तिका, उत्तर प्रदेश संदेश, पुष्प, पेन डायरी पुस्तक सुभाष दीक्षित, रिजवान अहमद, वाई यादव, एस कुमार, ए सचान, आर शुक्ला, सुजाता सिंह, अमन तिवारी, राघव आदि सहित आये जनों को दिया गया। एनवाई के स्वयं सेवकों द्वारा स्वामी विवेकानन्द पर काब्य पाठ्य का भी आकर्षक प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर आये सभी अतिथियों के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के युवक युवतियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्र्रद्धासुमन भी अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान व सुभाष दीक्षित द्वारा किया गया।