Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बर्रा स्थित श्री राम अकादमी में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी, अमर सिंह चौहान, अजय शुक्ला, पार्षद अखिलेश बाजपेई तथा पार्षद अभय शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। श्री राम अकादमी के निदेशक राम जी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर तैयारी, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के चलते श्री राम अकादमी आज भारत की अग्रणी प्रशिक्षण संस्थानों में से एक बन चुकी है। कार्यक्रम में लगभग 84 चयनित छात्र-छात्राओं को मैडल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री शुक्ला ने मंच से कहा, “हमारी एकेडमी व्यापार नहीं करती, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती है। यदि कोई निर्धन या जरूरतमंद छात्र आर्थिक रूप से असमर्थ है, तो वह बेझिझक मुझसे संपर्क करे।” उनकी इस बात ने उपस्थित सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को भावुक कर दिया और माहौल भावनात्मक हो गया। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने श्री शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि,
“आपके निर्देशन और परिश्रम का ही परिणाम है कि आज इतने छात्र-छात्राएं पुलिस विभाग में चयनित हुए हैं।” अजय शुक्ला ने इसे कानपुर नगर के लिए गर्व की बात बताया कि इतनी बड़ी संख्या में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया और इसके पीछे श्री राम अकादमी का योगदान अमूल्य है। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस अवसर पर एकेडमी के प्रमुख सदस्य आशुतोष पाण्डेय, प्रकाश मिश्र, सुजीत सचान, सुजीत उत्तम, अनिल, आदित्य, श्याम जी, उपेंद्र, अखिलेश चौबे, प्रकाश, प्रशांत और पवित्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।