Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सात दिन बाद मिला नहर में कूदी युवती का शव

सात दिन बाद मिला नहर में कूदी युवती का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एका थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवास प्रीती का शव थाना दन्नाहार के गांगसी झाल पर सात दिन बाद मिला। चार दिन तलाशने के बाद परिवार केलोगों ने तलाशना बंद कर दिया था। पिता द्वारा चांटा मारने पर युवती ने नहर में छलांग लगाई थी। 31 जनवरी को थाना एका के गांव सिकंदरपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रीती पुत्री सुखवीर सिंह पिता की डांट से झुब्ध होकर पटीकरा नहर पुल से नहर में कूद गई थी। चार दिन तक परिजन एवं पुलिस ने नहर में छात्रा को तलाशने का असफल प्रयास किया। वहीं नहर के पानी का बहाब तेज होने के कारण कोई भी नहर में कूदने का साहस नहीं कर पा रहा था। चार दिन तलाशने के बाद परिवारीजन भी घर चले गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम से नहर का पानी रोके जाने की मांग की जिसे अधिकारियों ने नकार दिया था। मंगलवार को थाना दन्नहार मैनपुरी क्षेत्र के गांसनी झाल पर मिले युवती के शव को परिवर के लोगों ने प्रीती के रुप में शिनाख्त की। प्राती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।