Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रेमिका के इशारे पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

प्रेमिका के इशारे पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत 19 जनवरी 2018 को प्रेमिका के सहयोग से पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे पर टाॅगने के बाद आत्म हत्या करने का नाटक रच डाला। पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेने के बाद हत्या का आज आरोपी उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार करते हुए खुलाया कर दिया।
उक्त घटना का अनावरण करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत 19 जनवरी 2018 को थाना टूण्डला में राजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी रामढकेली द्वारा आत्महत्या करने की थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के आने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहरायी से घटना की छानवीन करना शुरू कर दिया। क्यो कि रिपोर्ट में गला घोटना आया 23 जनवरी 2018 को मृतका के भाई नेकरामसिंह ने संदेह होने पर उसके ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में विगत रात्रि में राजेन्द्र सिंह उसके साथ उसकी प्रेमिका मंजूदेवी को अलावल रोड से दबोच लिया। पुछताछ पर घटना का खुलाश करते हुए राजेन्द्र सिंह कबूल किया कि उसी ने पत्नी की गलादबाकर हत्या की है। क्यो कि मंजू देवी से अवैध सम्बन्धों की जानकारी उसकी पत्नी को हो गयी थी। क्यो कि दोनो एक ही मकान में रहने लगे थे। मंजूदेवी एटा के गांव सकरोली क्षेत्र गांव भूड नगरिया में रहती थी उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। राजेन्द्र उसके पति का दोस्त था। राजेन्द्र जरानी खुर्द में एक क्लीनिक चलाता था। जो कि टूण्डला में एटा रोड राजेन्द्र के मकान में किराये पर रहने लगा था। मंजू की पुत्री के काशीराम कालौनी एटा रोड निवासी शिवम व लव उर्फ सार्थक को 50 हजार रूपये सुपारी देकर 19.1.2018 को दुपट्टे से गाला घोंट कर हत्या की थी। उसके बाद आत्महत्या की कहानी रचते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले का खुलाशा करते हुए हत्यारोपी पति उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरार आरोपी शिवम, लव की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक टूण्डला मुनीेशचन्द्र, उ0नि0 मुकेश कुमार गौतम, का0 सुनील कुमार, का0 सुरेन्द्र सिंह महिला का0 पूनम सिंह आदि थे।