Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फुलेरा दौज पर सामूहिक विवाह की रही धूम

फुलेरा दौज पर सामूहिक विवाह की रही धूम

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। फुलेरा दौज पर अधिकांश लोगो की शादी का मर्हूत निकल आता है। जिसके चलते अधिकतर लोगो के विवाद इसी दिन किये जाते है। फुलेरा दौज के मौके पर जनपद में सामूहिक विवाहों की धूम मची रही। दोपहर बाद से ही शहनाईयों की गुज सुनाई देने लगी।
नगर के रामलीला मैदान में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक जौडो को विवाह बन्धन में बाॅधा गया। वही नगर के रसना गार्डन में भी प्रजापति समाज द्वारा समूहिक विवाह उत्सव मनाया गया। उसमें भी लगभग एक दर्जन से अधिक जोडो को ग्रस्त जीवन से जीने के लिए मंगल परिणयोंत्सव की शुभ मधुर बेला से जोडा गया। दूर दराज से आये लोगो ने वर कन्या का आशीर्वाद देकर चिंरजी होने का वरदान भी दिया।
वही समाज कल्याण विभाग द्वारा जसराना के ब्लाक में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर भी विवाह समारोह में मौजूद रही। विवाह समारोह में 16 जोडों ने एक दूसरे के साथ जीवन संग रहने की कसमें खाते हुए सात फेरे लिए।
विवाह समारोह में सुनीता के साथ अनोज कुमार, प्रीती के साथ सुनील कुमार, रामकुमारी के साथ कैलाश, नीरजकुमारी के साथ विमल कुमार, सपना के साथ सूरज, मंजू के साथ पुष्पेद्र, प्रेमलता के साथ सतीश चंद्र, कमलेश के साथ संतोष, खुशबू कुमारी के साथ केशव, तुलसा कुमारी के साथ प्रदीप, अनीता के साथ देवेंद्र, सावित्री के साथ गौरव, पुष्पा के साथ बंटू, शशी के साथ जयवीर सिंह, ललिता के साथ भजनलाल, संगीता के साथ मनोज कुमार ने सात फेरे लिए। इस मौके पर वर एवं वधु पक्ष के लोगों के साथ सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।