Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खत्म हुआ सस्पेंस: कांग्रेस से राहुल गांधी व भाजपा से दिनेश सिंह ने दाखिल किया नामांकन

खत्म हुआ सस्पेंस: कांग्रेस से राहुल गांधी व भाजपा से दिनेश सिंह ने दाखिल किया नामांकन

रायबरेली। राजनीति में कार्यकर्ताओं की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी से जुड़े हर चेहरे पर उम्मीद जताई जा रही थी कि कौन उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी लोकसभा सीट रायबरेली से प्रत्याशी होगा। साथ ही रायबरेली से जुड़े अमेठी जिले का नाम भी चर्चाओं में आगे था। फिलहाल सीट पर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है और अब सारे सवालों का जवाब सभी को मिल चुका है क्योंकि दोनों जिले में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी चुनाव लडेंगे और दोनों प्रत्याशियों ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। खैर, अब उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है.? क्या यह वीवीआईपी सीट अब भी गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के हवाले हो जाएगी.? या फिर यहां चमत्कार होगा और कमल खिलेगा क्योंकि अब तक लागतार चार बार कांग्रेस से सोनिया गांधी ही भारी मतों से जीतती आईं हैं। रायबरेली जिले में गैर कांग्रेसी सिर्फ अल्प समय के लिए ही चुने गए थे। इस बार 2024 में क्या होगा यह चार जून की मतगणना के बाद ही पता चलेगा।