Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की चैन लुटी, पुलिस फंसी रही सीमा विवाद में

महिला की चैन लुटी, पुलिस फंसी रही सीमा विवाद में

⇒महिला का रो रो कर हुआ बुरा हाल
⇒बर्रा पुलिस दबाव बनाती रही नौबस्ता क्षेत्र के लिये
⇒सीमा विवाद के चलते अधिकतर हास्यपद स्थिति रहती है पुलिस की
कानपुरः अर्पण कश्यप। मामला खांढेपुर थाना बर्रा क्षेत्र का है जहॉ शनिवार शाम दो अज्ञात युवकों ने एक महिला के गले से चैन लूट ली और बाईक से भाग निकले। वही मौके पर पहुची बर्रा पुलिस झपटमारों को खोजने के वजाय सारा ठीकरा नौबस्ता पुलिस के सिर फोड़ने का प्रयास करती रही।
जानकारी करने पर पता चला कि किसान नगर थाना सचेंडी निवासी साधना शर्मा पत्नी विनोद शर्मा जरौली निवासी रविन्द्र शर्मा पुत्र रामगिरी शर्मा के घर शादी समारोह में आयी थी। वही से किसी अन्य रिश्तेदारी में जा रही थी। साधना शर्मा खाढेपुर में स्थित हनुमंत गैस गोदाम की गली में पहुची ही थी कि तभी पीछे से दो युवक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल से बगल में आये और गले में पड़ी चैन व मंगलसूत्र तोड कर भाग निकले जिसकी जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची बर्रा पुलिस ने चोरों को खोजने की वजाय पहुचते ही घटना स्थल नौबस्ता थाना क्षेत्र बता दिया जिसकी सूचना नौबस्ता पुलिस को मिली। दोनों क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर घंटों सीमा विवाद में ही उलझी रही। ये सारा नजारा देख लोग पुलिस का मखौल बनाते रहे व दबी जुबान मे हंसते रहे पर पुलिस को इस से कोई प्रभाव नही पड़ा व धीरे से खिसकने की तैयारी बनाती रही। इस दौरान पीडिता रोते रोते तीन बार बेहोश हुई।
वही जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि जिस घर के सामने लूट हुई है वो बर्रा थाना क्षेत्र में आता है परन्तु बर्रा पुलिस दबाव बना रही कि पीड़िता अपना बयान बदल कर नौबस्ता बोले।