Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर किया महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर किया महिलाओं का सम्मान

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाजपत भवन में महिला दिवस शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रजत श्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। अरमान ग्रुप द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अनुष्का सेंगर ने दुर्गा स्तुति की प्रस्तुत करी कुछ समय के बाद 11 महिलाओं का सम्मान शॉल, शील्ड और मोमेंटो देकर सम्मानित किया और सभी को बधाईयां दी। समाजसेवा से जुड़ी 12 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान रजत श्री फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह और महामंत्री दीप्ती सिंह द्वारा किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ उत्साहवर्धन के लिए 11 बेटियां भी सम्मानित हुई। इस अवसर पर महामंत्री दीप्ती सिंह, विनोद सिंह, अनीता सिंह, नेहा जायसवाल, करिश्मा सिंह, ख्वाईश सेंगर आदि लोग मौजूद रहीं।
ये विशिष्ट महिलाओं को मिला सम्मानः विधायक कमल रानी वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, रीता शास्त्री, भावना सिंह, अनीता गुप्ता, नमिता कटियार, नेहा निगम, नेहा शर्मा, नीलम जायसवाल, मनप्रीत कौर, सपना दुबे, आशा खंडेलवाल
छायाकारः नीरज राजपूत