Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारती किसान युनियन (लोकशक्ति) ने दिया सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन

भारती किसान युनियन (लोकशक्ति) ने दिया सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान युनियन (लोकशक्ति) द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिसमें किसानों की समस्यों को लेकर मुख्यमन्त्री के नाम समस्यों को शीध्र निस्तारण कराने की माॅग की गयी। भारतीय किसान युनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष टीटू यादव महासचिव राजकिशोर यादव ने आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा का मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी के नाम सौपा। जिसमें प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय व समस्यों को अवगत कराने का प्रयास किया। गैहू की फसल कटने का है पडोसी प्रदेशों की तहर प्रदेश के किसानों की खरीदने बचने का बोनस मिलना चाहिये गन्ना किसानों की समस्यों को किसी भी सरकार ने नही सुना है। उन की समस्यों को शीघ्र सुना जाये। जिससे किसान आत्महत्या करने से बच सके। चीनी मिल मलिकों की मनमानी से गन्ना किसान काफी परेशान रहता है। आज किसान इतना सरकारों के आने जाने के बाद भी वही का वही खडा हुआ है। हर सरकार किसान हितैषी होने का ढौग करती है लेकिन किसानों की किसी भी सरकार ने नही सुनी है। योगी सरकार से उम्मीद है कि वह हम लोगो की अवश्य ही सुनेगी।