Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्रि के दूसरे दिन हुई माता ब्रहा्रचारिणी की पूजा अर्चना

नवरात्रि के दूसरे दिन हुई माता ब्रहा्रचारिणी की पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा देवी बृह्राचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता रानी के भक्त मंगला दर्शन के साथ श्रृगांर आरती में उपस्थित हुए। मन्दिर परिसर में मातारानी के जयघोष सुबह से साॅय तक गूंजते रहे। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर में दूसरी स्वरूपा बृहा्रचारिणी माता की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता के भक्त घरों से निकलकर मंगला दर्शन के लिए राजराजेश्वरी कैला देवी मन्दिर के साथ उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर के लिए चल पडे। मन्दिर परिसर में पहुच कर भक्तों ने माता के मंगला दर्शन के साथ सुबह होने वाली श्रृंगार आरती में भी भक्तों का रैला देखा गया। कैला देवी मन्दिर में लम्बी-लम्बी भक्तों की कतारें लगी हुई थी। जानकारी बाजार से लेकर मन्दिर के मुख्य गेट तक लोगो को निकलने के लिए रास्ता नही मिल रहा था। जिधर से देखो उधर ही से जय माता दी के जयघोष सुनाई दे रहे थे। शहर से मीलो दूर वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के लिए भक्तों की कतरों को देखा गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण तक भक्तों का सैलाब मन्दिर परिसर में देखने को मिला।