Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव को दिलायी शपथ

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव को दिलायी शपथ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला पंचायत भवन के समीप आज दोपहर को नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा शपथ दिलायी। इस मौके पर जिला प्रशासन के साथ सैकडों भाजापाई मौजूद देखे गये। पूर्व मन्त्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहली बार जिला पंचायत भवन पर भगवा रंग चढ़ा है। जिला पंचायत भवन के मुख्य गेट पर आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव का शपथ दिलायी। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी उदयसिंह, मुख्यविकास अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायण यादव, पूर्व मन्त्री जयवीरसिंह पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, भाजपा नेता रामनरेश कटारा के साथ मंगलसिंह मेयर नूतन राठौर, शंकरलाल निषाद, सिरसागंज के चैयर मैन शिवहरे के साथ दर्जनों पंचायत सदस्य मौजूद रहे। शपथ समारोह के दौरान पूर्व मन्त्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहली बार जिला पंचायत भवन पर भगवा रंग चढा है। भाजपा खेमंें में इस समय खुशी की लहर है। कल योगी जी का कार्यक्रम है उसके लिए भी हम लोगो को जुटना होगा। शपथ लेने के बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने मंच से कहा कि हमने पहली बार कोई शपथ ली है। मेरे द्वारा किसी प्रकार की गलती हो गयी हो माफ करना। में कर्तव्य निष्ठा के साथ सभी लोगो को साथ लेकर जनपद के विकास में सहयोग करूगा। किसी भी प्रकार का भेद भाव नही किया जायेगा।