Thursday, April 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर नूतन राठौर से मिलकर समस्या से कराया अवगत

मेयर नूतन राठौर से मिलकर समस्या से कराया अवगत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगला करनसिंह गली नम्बर दो की अन्दर गलियों में विगत कई दिनों से पानी ने मिलने से क्षेत्रीय जनता द्वारा आज नगर निगम में पहुच कर हंगामा किया। वही मेयर नूतन राठौर से मिलकर समस्या से अबगत कराया। मेयर द्वारा अधिकारियों से तत्काल समस्या का निस्तारण करने का आदेश किया।
उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह गली नम्बर दो की आन्तरिक गलियों में विगत कई दिनों से जनता को पानी नही मिल रहा है। जिसको लेकर आज दर्जनों महिलायें नगर निगम पहुच कर मेयर नूतन राठौर से मिली। जहां उनको अपनी समस्या को बताते हुए पानी को तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने की बात कही। जिसको लेकर मेयर द्वारा जलकल विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए समस्यों का तत्काल मौके पर पहुच कर निस्तारण करने का आदेश किया। नगर निगम में हंगामा करने वालों में शीलादेवी, महेंशचन्द्र, रेखादेवी, रानी देवी, रूमादेवी, कुसुमसिंह, आदि दर्जनों महिलायें मौजूद रही।