Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति हेतु कांग्रेस का देशव्यापी उपवास

सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति हेतु कांग्रेस का देशव्यापी उपवास

⇒जिला एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी पार्क में हुआ आयोजन
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में जिला एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम गांधी पार्क में शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने संयुक्त रूप से कहा यह उपवास पूरे देश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आहवाहन पर चल रहा है। देश में भय और अराजकता का माहौल है, जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका जबाब देगी। साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति हेतु यह देशव्यापी धरना शुरू किया गया है। उपवास के दौरान जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, युवा एआईसीसी सुबूर अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश दिवाकर, प्रतीक चतुर्वेदी, वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता बाबूराम निशंक, जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी, रामनिवास यादव, मयंक गोयल बिटटू, अजय शर्मा, साजिद बेग, कुसुम सिंह, हाजी नसीर अहमद, सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राईन गांधी, हाजी नसीर अहमद, चाँद कुरैशी, रिक्की राज वाल्मीकि संग काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।